{"_id":"67acec2368ba777ba10da475","slug":"ward-number-five-is-also-full-of-problems-residents-are-troubled-kaithal-news-c-245-1-kht1003-127760-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड नंबर पांच में भी समस्याओं की भरमार, वार्डवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड नंबर पांच में भी समस्याओं की भरमार, वार्डवासी परेशान
विज्ञापन
सीवन। नगर में वार्ड नंबर पांच में भी समस्याओं की भरमार है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या निकासी की है और दूसरे नंबर पर गलियों के निर्माण की समस्या है। यह वार्ड सरकारी अस्पताल के पास का क्षेत्र है और निचला क्षेत्र होने के कारण बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भी बारिश होती है तो बारिश का पानी तालाबों में जाता है और वह ओवरफ्लो हो कर गलियों और घरों तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्ड की गलियां बहुत ही खस्ता हाल में हैं। इस कारण से लोगों को बहुत समस्या हो रही है। गलियों के निर्माण के लिए कई बार गुहार लगाई गई है लेकिन गलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। जो बनी हुई गलियां हैं, वह बहुत ही खस्ता हाल में हैं।
सुल्तान, वार्डवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गलियों की समस्या तो सबसे बड़ी है, परंतु उसके साथ साथ निकासी की समस्या भी बहुत है। गलियों के साथ साथ निकासी की समस्या बहुत अधिक है। तालाबों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में आता है और गंदगी घरों में आती है। इसके कारण लोगों को दिक्कत अधिक है। पहले निकासी की व्यवस्था को सही करना होगा।
विज्ञापन
महावीर मंगला, वार्डवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या बहुत अधिक है। नगर में कोई स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नहीं है। रात होते ही नगर अंधेरे में डूब जाता है। शहर के अंदर तो फिर भी दुकानों और घरों की रोशनी होती है लेकिन बाहर की कालोनियों में यह समस्या बहुत अधिक है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और छीना झपटी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
गीता सैनी, वार्डवासी।