फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   War of words between former BJP MLA and Congress MLA over inauguration of road construction in Kaithal

Kaithal: सड़क निर्माण के उद्घाटन पर भाजपा के पूर्व विधायक व कांग्रेस विधायक के बीच जुबानी जंग, पढ़ें रिपोर्ट

Thu, 02 Jan 2025 05:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Jan 2025 05:02 PM IST
सार

ठेकेदार ने सीवन के चीका पटियाला मेन रोड से सोसाइटी बैंक के आगे से सौथा रोड तक जाने वाली सड़क का बुधवार को निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसका निर्माण कार्य गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने नारियल फोड़ कर किया था।

विज्ञापन
War of words between former BJP MLA and Congress MLA over inauguration of road construction in Kaithal
सड़क का उद्घाटन करते भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल की नई बनी नगरपालिका सीवन में कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग से सोसायटी बैंक रोड सौथा रोड तक बनने वाली सड़क के उद्घाटन के बाद विवाद शुरू हो गया है। इसी बीच गुहला से भाजपा के पूर्व विधायक व कांग्रेस विधायक के बीच जुबानी जंग शुरू हुई है। इस मामले में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र हंस ने भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर पर झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि गत बुधवार को ही भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने सड़क निर्माण का उद्घाटन किया था। इस पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताया है। कहा कि पूर्व विधायक 10 रुपये का रिबन कटकर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। जबकि उन्होंने नगरपालिका के सचिव को गत नौ दिसंबर को पत्र लिखकर इसे बनाने की मांग की थी। इसके बाद इसका निर्माण शुरू हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस सीवन गांव के निवासी है। कांग्रेस विधायक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने इस मांग पर इस सड़क के मुद्दे को उन्होंने विधानसभा सत्र में बड़े जोर शोर से उठाया था। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था। जिसके फल स्वरुप आज इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें स्थानीय भाजपा नेताओं का कोई योगदान नहीं है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था। भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ये उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी इसी तरह होंगे कार्य- पूर्व विधायक
भाजपा पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर लोगों की काफी लंबे समय से डिमांड थी। जिसका कल ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस विधायक को उनके द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से दिक्कत है, तो वह भी उनके साथ आकर खड़े हो सकते हैं। उनके द्वारा आगे भी इसी तरह के कार्य रिबन काटकर किए जाएंगे।

यह है पूरा मामला
ठेकेदार ने सीवन के चीका पटियाला मेन रोड से सोसाइटी बैंक के आगे से सौथा रोड तक जाने वाली सड़क का बुधवार को निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसका निर्माण कार्य गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने नारियल फोड़ कर किया था। उन्होंने इस सड़क निर्माण को अपनी उपलब्धि बताया। जबकि कांग्रेस विधायक इसे उनके प्रयासों से बनी सड़क बता रहे हैं। वे इसे खुद की उपलब्धि मानते हुए उद्घाटन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले भाजपा के पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंचकर रिबन काटकर उद्घाटन कर दिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
घटना के बाद गांव में दोनों दलों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक की ओर से सड़क निर्माण को लेकर नपा सचिव लिखे गए पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप में शेयर कर भाजपा के पूर्व विधायक की ओर से किए गए उद्घाटन पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बता गांव में विकास होने की बात कह रहे हैं।


अधिकारी के अनुसार
इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि यह सड़क जनता के लिए बनी है। मैं पहले भी विकास कार्य कराता रहा हूं और आगे भी कराता रहूंगा। उद्घाटन करना मेरा अधिकार है, चाहे क्षेत्र किसी का भी हो। वह आगे भी इसी तरह के कार्य करते रहेंगे।उधर, कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा, यह पूरी तरह से प्रोटोकॉल के खिलाफ है। क्षेत्र में जनप्रतिनिधि होने के नाते उद्घाटन का अधिकार मेरा है। भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनका इस सड़क निर्माण में कोई भी योगदान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed