फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voting today on no-confidence motion in Cheka

Kaithal News: चीका में अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग

Wed, 27 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Voting today on no-confidence motion in Cheka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका पंचायत समिति की अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को वोटिंग होगी। जिला प्रशासन ने वोटिंग के लिए बुधवार दोपहर ढाई बजे का समय निर्धारित किया है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

चीका पंचायत समिति की अध्यक्ष डिंपल रानी को कुर्सी से हटाने के लिए गत 18 नवंबर को 18 पार्षदों ने एडीसी कैथल दीपक बाबू लाल करवा से मिल अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए समय मांगा था। एडीसी ने वोटिंग के लिए 27 नवंबर का दिन निर्धारित किया था। अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद से ही कई पार्षद भ्रमण के लिए शहर से बाहर चले गए थे और उनकी मंगलवार देर रात या वोटिंग से पहले चीका पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


पुष्ट सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है विश्वास प्रस्ताव लाने वाले 18 पार्षदों की संख्या अब बढ़कर 19 हो गई है। चीका ब्लाक समिति में कुल 23 सदस्य हैं, लेकिन वार्ड नंबर 14 से पार्षद ज्योति रानी अपने पद से इस्तीफा दे गई है और उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। अब वोटिंग में 22 पार्षद ही भाग ले पाएंगे। अध्यक्ष डिंपल रानी की कुर्सी जाएगी या बचेगी, यह इस बात पर टिकी है कि आखिरी समय तक वे कितने पार्षदों को अपने पाले में ला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करना पड़ सकता है मंहगा ः दो साल पहले भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के प्रयासों से डिंपल रानी गुहला ब्लाक समिति की अध्यक्ष बनी थीं, लेकिन बाद में उनके पति भगत सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव के दौरान भगत सिंह ने खुलकर कांग्रेस का समर्थन किया था और कई बार कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा किए थे। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर का विरोध करने का खामियाजा भगत सिंह को पत्नी की कुर्सी से हाथ धोकर भुगतना पड़ सकता है।

अध्यक्ष पद को लेकर बुधवार को होने वाली वोटिंग के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वार्ड नंबर 14 से पार्षद ज्योति रानी का इस्तीफा मंजूर हो गया है और अब चीका समिति में 22 सदस्य बचे हैं। -गुरमीत सिंह, स्टेनो बीडीपीओ कार्यालय चीका।


विकास में बाधा बनने वाले लोगों का हटना जरूरी : बाजीगर

अविश्वास प्रस्ताव के लिए पार्षदों की अगुवाई कर रहे पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि नायब सैनी की सरकार हर एक हलके का एक समान विकास करवा रही है, लेकिन गुहला में चेयरमैन जैसे पदों पर बैठे विरोधी पार्टियों के लोग विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन्हें हटाया नहीं जाएगा तब तक सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाएगा। बाजीगर ने बताया कि डिंपल रानी को चेयरपर्सन पद से हटाने के लिए सभी पार्षद एक जुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed