फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Volunteers welcomed the Hindu New Year

Kaithal News: स्वयंसेवकों ने हिंदू नव वर्ष का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Volunteers welcomed the Hindu New Year

विज्ञापन
सीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में राजकीय स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के कई स्वयंसेवक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई।
अशोक गोयल व बिजेंद्र कोहली ने हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है, जो प्रकृति के नवजीवन का संदेश देता है। इसी दिन महाराज विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की शुरुआत की थी और भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। यह तिथि शक्ति और नवचेतना का प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नव वर्ष हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश देता है। भारतीय संस्कृति में यह दिन आदिशक्ति के पूजन, सत्कर्मों की शुरुआत और नवीन ऊर्जा संचार का पर्व है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज में राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक संचालक अशोक गोयल, वकील सैनी और वरिष्ठ सदस्य बिजेंद्र कोहली ने की। इस अवसर पर नरेश सिंगला, बलविंद्र जांगड़ा, अनिल गर्ग, रमेश वर्मा, बिट्टू सैनी, धर्मेंद्र बवेजा, व हेमराज सहित कई गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed