{"_id":"65f75d2036b4e91cf4020637","slug":"volunteers-learned-yoga-in-guhla-chika-kaithal-news-c-18-1-knl1004-350016-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला चीका में स्वयंसेवकों ने सीखा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला चीका में स्वयंसेवकों ने सीखा योग
Mon, 18 Mar 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
गुहला/चीका। डीएवी कॉलेज चीका में एनएसएस इकाइयों ने रविवार को शिविर के प्रथम सत्र में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी योग आचार्य हरिओम शोकल ने शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को योग का प्रशिक्षण दिया। योग व योगासन कि विधि से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। तीसरे दिन के द्वितीय तकनीकी सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व प्राध्यापक इतिहास विभाग डीएवी कॉलेज चीका के डॉ. रामलाल वाधवा ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्त और स्वस्थ भारत विषय पर संबोधित कर नशे से बचने की सलाह दी।
शिविर के तृतीय सत्र में एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व हिंदी-विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील काजल ने शिरकत की। डॉ. सुनील काजल ने आत्मनिर्भर भारत में एनएसएस स्वयंसेवकों का योगदान विषय पर विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रम के चतुर्थ तकनीकी सत्र में डीएवी कॉलेज चीका के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के संक्रमण और बचाव विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एहतियात बरतकर इस लाइलाज बीमारी से बचाव किया जा सकता हैं। संवाद