{"_id":"67744bf47a75b482930faecc","slug":"volunteers-gave-the-message-of-social-service-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551102-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वयंसेवकों ने दिया समाज सेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वयंसेवकों ने दिया समाज सेवा का संदेश
Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। जिले के कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें स्वयंसेवक समाजसेवा का संदेश देते हुए कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में चौथे दिन की शुरूआत योगाभ्यास के साथ हुई। स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन पतंजलि योगपीठ से आए हुए विशिष्ट अतिथि रामचरण ने किया। उन्होंने बच्चों को योगासन सिखाएं व महत्व बताया।
शिविर में जयघोष (नारा) लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने विभिन्न सामाजिक विषयों यथा भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा, जल ही जीवन है आदि पर नारा लेखन किया। प्रधानाचार्य अंजू तलवाड़ ने शिक्षाप्रद प्रस्तुति के लिए प्रशंसा की। इस वरिष्ठ अध्यापक अजय दुआ, सुमित कौशिक, कार्तिक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आईजी कॉलेज में शिविर का समापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की। संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत गया। इस दौरान विशेष रूप से नशामुक्ति अभियान के तहत गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया गया। स्वयं सेविका तमन्ना ने सात दिन में हुई गतिविधियों को रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक विधाओं के तहत शिव अराधना की।
कार्यक्रम के दौरान पायल और उसके समूह ने मिलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत नाटक मंचन किया। सेजल और ग्रुप ने गिद्दा पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में भागीदारी के प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दीपा शर्मा एवं प्राध्यापिका रेनू बाला सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
छात्राओं ने विद्यालय में की सफाई
गुहला-चीका। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के चौथे दिन की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चारण व प्रार्थना के साथ की गई। स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान भी चलाया।
एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी जितेंद्र सिंह ने स्वयं सेविकाओं को अनुशासन में रहकर कैंप में बताई जाने वाली जीवनोपयोगी बातों को धारण करने पर जोर दिया। अंग्रेजी प्राध्यापिका गुरजीत कौर ने समाज सेवा के लिए तैयार रहने को कहा। बाद में स्वयं सेविकाओं को संस्कृत प्राध्यापक नारायण दत्त, प्राध्यापक सिमरनजीत सिंह तथा जसकरण सिंह कई जानकारियां दी गईं। संवादछात्राओं ने विद्यालय में की सफाई

एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी जितेंद्र सिंह ने स्वयं सेविकाओं को अनुशासन में रहकर कैंप में बताई जाने वाली जीवनोपयोगी बातों को धारण करने पर जोर दिया। अंग्रेजी प्राध्यापिका गुरजीत कौर ने समाज सेवा के लिए तैयार रहने को कहा। बाद में स्वयं सेविकाओं को संस्कृत प्राध्यापक नारायण दत्त, प्राध्यापक सिमरनजीत सिंह तथा जसकरण सिंह कई जानकारियां दी गईं। संवाद
साइबर सुरक्षा विषय पर स्वयंसेवकों को दी जानकारी
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में चल रहे शीतकालीन सात दिवसीय विशेष कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत एनएसएस प्रार्थना से हुई। सुबह के सत्र में कृष्ण कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी ने साइबर सुरक्षा विषय पर स्वयंसेवकों को कई जानकारी दीं। इसके बाद स्वयं सेवकों ने स्वच्छता विषय पर प्रभात फेरी निकाली और गांव के प्राचीन श्री तीर्थ का भ्रमण किया और वहां पर श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार ने प्राचीन श्री तीर्थ के इतिहास और इसके धार्मिक महता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य अमरजीत जिला पार्षद व दिलबाग सिंह पूर्व सरपंच व समाजसेवी ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा व राष्ट्र सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। छात्र प्रदीप व छात्र मुस्कान ने स्वदेशी अपनाओ विषय पर अपने-अपने विचार रखें और सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस दौरान प्रकाश चंद्र, गौरव जिंदल, ज्ञानचंद, सुनीता उपस्थित रहे। संवाद