फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Visitors troubled by monkeys in children's park

Kaithal News: चिल्ड्रेन पार्क में बंदरों से सैर करने वाले परेशान

Sat, 30 Nov 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Visitors troubled by monkeys in children's park
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। शहर के चिल्ड्रेन पार्क में सुबह-शाम सैर करने वालों को बंदरों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पार्क में इतने बंदर हैं कि वे झुंड बनाकर बैठे रहते हैं और आने जाने वाले लोगों को काटने को दौड़ते हैं। चाहे बच्चा, जवान या बुजुर्ग हो, हर कोई इनका शिकार हो जाता हैं।

यहां पर वैसे तो कई समस्याएं हैं। जैसे सफाई, डस्टबिन टूटे पड़े हैं लेकिन इसके अलावा पार्क में घूमने आ रहे शाहरवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं कि यहां बंदर काफी हैं। वे सैर करने वाले बच्चे, बुजुर्ग व अन्य किसी व्यक्ति को नही छोड़ते। वे सैर करने वालों पर अचानक हमला कर देते हैं।
विज्ञापन


पार्क की झील के किनारे बने ट्रैक पर लाइट न होने के कारण शाम के बाद हमेशा अंधेरा छाया रहता है। ये बंदर पौधोंं व झाड़ियों मे छिपकर बैठे रहते हैं और अलसुबह व रात को सैर करने वाले लोंगो को अचानक काटने को दौड़ते हैं। वहीं, दिन में भी ये झुंड बनाकर इधर उधर घूमते रहते हैं। बंदरों के डर से बहुत से लोगों ने चिल्ड्रेन पार्क में सैर करना ही बंद कर दिया है। वहीं लोगों ने गुहार लगाई है कि इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या पर नगर परिषद कैथल के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि बंदरों की समस्या को लेकर जानकारी मिली है। अब इस समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। इसके लिए लोग लिखित में शिकायत दें तो बेहतर रहेगा। संवाद

मैं पिछले कईं वर्षों से चिल्ड्रेन पार्क में सुबह-शाम सैर करने आ रहा हूं। यहां पर बंदरों की इतनी तादाद है कि वे पेड़ पौधों में छुप कर बैठे रहते हैं ओर आने जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला बोल देते हैं। कई बार तो वे लाठी व डंडे से भी नहीं डरते। बडी मुश्किल से उन्हें भगाना पड़ता हैं। -संतलाल

बंदरों से सब परेशान हैं। वीरवार रात जब हम कुछ मित्र सैर कर रहे थे तो एक बंदर अचानक एक साथी के सिर पर आ कर बैठ गया। मुश्किल से उसे भगाया। प्रशासन से अपील है की इन बंदरों को जल्दी से चिल्ड्रेन पार्क से पकड़ कर कहीं दूर स्थान पर छोड़ आए। -वैंकेट रमन शर्मा शहरवासी

मैं अक्सर यहां पर पार्क में सैर करने आता हूं। यहां बंदरों का इतना खौफ है कि पार्क के ट्रैक पर सैर करना मुश्किल हो जाता है। दिन हो या रात हो बंदरों को झुंड हर समय यहां पर घूमता रहता है कभी झील की बनी दीवारों पर घूमते हुए तो कभी पेड़ों पर बैठे हुए नजर आएंगे। -महावीर शर्मा


ट्रैक पर बंदरों का झुंड घूमता रहता है। जिस प्रकार आजकल धुंध का मौसम है ओर धुंध में सुबह शाम ट्रैक पर सैर करते समय अचानक पास से गुजर जाते हैं, पता ही नहीं लगता। लोगों में खौफ है। प्रशासन को चाहिए की टीम से इन्हें पकड़वा कर दूर के कहीं जंगलों में छुड़वाए। -बलदेव गुगलानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed