फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers were made aware about admission in government schools.

Kaithal News: सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about admission in government schools.
कैथल। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी स्कूलों में बच्चों के अधिक से अधिक दाखिले सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव कैलरम स्थित शहीद सिपाही रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक इन दिनों विशेष अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत शिक्षकों की टीम गांव के घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रही है और उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव का सरकारी विद्यालय सुविधाओं के मामले में किसी भी निजी स्कूल से कम नहीं है। स्कूल में आधुनिक संसाधनों के साथ-साथ पढ़ाई का स्तर भी उच्च है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी हर वर्ष शानदार रहता है, जिससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत होती है। कक्षा 12वीं तक संचालित यह विद्यालय सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है, इसलिए अभिभावक निसंकोच अपने बच्चों का दाखिला यहां करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षक रामफल मलिक ने बताया कि घर-घर अभियान के दौरान उन्हें ग्रामीणों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, छोटे बच्चों के लिए स्कूल की दूरी एक चुनौती बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत कैलरम से ई-रिक्शा की व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिक्षकों का यह प्रयास न केवल सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ा रहा है, बल्कि गांव में शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा देने का काम कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed