फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers upset over lack of water drainage in Kishana, expressed anger

Kaithal News: किछाना में पानी निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over lack of water drainage in Kishana, expressed anger
राजौंद। क्षेत्र के गांव किछाना में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली में जमा गंदा पानी लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बरसात या घरेलू उपयोग का पानी जमा होने के बाद लंबे समय तक गली में भरा रहता है। इससे आसपास बदबू फैलने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के लिए कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया रोष
समस्या से परेशान ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और खराब हो सकते हैं। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को समझते हुए जल्द उचित कदम उठाए जाएं और गांव में पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed