फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers of Nauch, troubled by power cuts, demonstrated

बिजली कटों से परेशान नौच के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Nauch, troubled by power cuts, demonstrated
44-कैथल। बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
कैथल। बिजली की समस्या से खफा गांव नौच के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब दस बजे पावर हाउस के गेट पर रोष प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में चार-पांच घंटे ही बिजली आती है। इस दौरान भी कई कट लग जाते है। इस पावर हाउस से क्योड़क, दयौरा, डोहर में भी यहीं से बिजली जा रही है, लेकिन उनके गांव में ही पावर हाउस होने के कारण बिजली नहीं आ रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह इस पावर हाउस से आसपास के गांवों में जाने वाली बिजली को काट देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर उतरने और अधिकारियों का घेराव करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों का कहना है कि पावर हाउस के लिए ग्रामीणों ने निशुल्क जमीन दी थी, लेकिन ग्रामीणों को ही बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही। गांव से बिजली को आसपास के गांव में भेजी जा रही है। गांव में कई कई बार लंबे कट लगते है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने व अधिकारियों का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके गांव को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलेगी तो वह उनके पावर हाउस से गांव क्योड़क, दयोहरा, डोहर व थाना में जाने वाली बिजली को काट देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण कर्मबीर ने बताया कि उन्होंने पावर हाउस के लिए फ्री में जमीन मुहैया करवाई थी। आरोप लगाया कि मशीन पुरानी हैं। कोई मरम्मत नहीं हो रही है। कर्मचारी उनके मोबाइल नंबर को भी को ब्लैकलिस्ट में डाल देते हैं। उन्होंने बताया कि डोहर गांव की बिजली लाइन को जब किसी पावर हाउस ने नहीं लगने दी तो निगम कर्मचारियों ने उसे पावर हाउस नौच से जोड़ दिया। लोड बढ़ने के कारण अब बार-बार कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले सिंह ने बताया कि उन्हें पूरे दिन में मात्र पांच घंटे बिजली मिलती है, बार-बार कट लगते रहते हैं। खेतों में भी कम बिजली आ रही है। विक्रम ने बताया कि कर्मचारी ओवरलोड का बहाना बताते हैं। उधर, इस संबंध में निगम के कार्यकरी अभियंता मुनीष कुमार ने कहा कि वे जल्द ही समस्या का समाधान करवाएंगे। ग्रामीणों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed