फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers came to meet DC on the problem of not getting salary

Kaithal News: वेतन न मिलने की समस्या पर डीसी से मिलने पहुंचे ग्रामीण

Wed, 08 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers came to meet DC on the problem of not getting salary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देबवन गांव के ग्रामीणों ने विधवा महिला को पिछले चार साल से वेतन न मिलने की समस्या को लेकर मंगलवार को डीसी प्रीति से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले महिला के पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके स्थान पर महिला को ट्यूबवैल ऑपरेटर रखा गया था, लेकिन पिछले चार साल से उक्त महिला को कोई वेतन नहीं दिया गया। जिस समय ग्रामीण डीसी से मिलने पहुंचे उस समय डीसी प्रीति लोकसभा सांसद नवीन जिंदल के साथ बैठक में मौजूद थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2020 में महिला के पति, जो ट्यूबवैल ऑपरेटर के पद पर तैनात थे कि मौत हो जाने के बाद मृतक की पत्नी के कागज विभाग को दिए गये थे। विभाग ने महिला के पति का खाता बंद करके नया खाता भी खोला था, लेकिन वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह महिला नौकरी करती है वो जमीन भी जन स्वास्थ्य विभाग को महिला के परिवार ने ही मुफ्त में दी हुई है। महिला के परिजनों ने जमीन के रुपयों की बजाय नौकरी की मांग की थी जिसे विभाग ने मंजूर कर लिया था। इस मामले को लेकर वे पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा समेत विभाग के आला अधिकारियों से भी मिल चुके है, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या का हल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed