फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers blocked the road

Kaithal News: ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road
पूंडरी। युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने रविवार को कुरुक्षेत्र-पूंडरी मार्ग पर फरल गांव में जाम लगा दिया। दरअसल, 11 मार्च 2023 को विशेष समाज के पांच युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर उसे पीटा था। इसके बाद पूंडरी थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन परिजन व ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट रहे।
विज्ञापन

इस बीच थाना प्रभारी व महिला पुलिस अधिकारी से सही तरीके से जांच करवाने के विषय में मिले। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने पांचों आरोपियों में से दो को बेकसूर बता छोड़ दिया और तीनों पर मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जिससे असंतुष्ट परिजनों व ग्रामीणोंं ने रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तिरंगा चौक फरल पर सड़क बंद करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण श्रीपाल, बिजेंद्र सिंह, संदीप, निक्कू, प्रताप, रिंकू ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। जिस कारण उन्हें मजबूरीवश जाम को रास्ता चुनना पड़ा। हालांकि जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ बलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जाम खोलने की अपील भी की, लेकिन ग्रामीण थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। जाम लगने के लगभग आधे घंटे बाद डीएसपी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित व बनती कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला-
युवती के पिता ने बताया कि 11 मार्च को उनकी बेटी अपनी दादी से मिल अपने मां बाप के पास आ रही थी। शाम के लगभग छह बजे रास्ते में गांव के ही एक विशेष समाज के युवक साहिल, शिवराज, सोहिल व तीन अन्य युवकों ने युवती का रास्ता रोककर उसके साथ जबरदस्ती कर उसका अपहरण करने की कोशिश ही। युवक का फोन भी छीनकर तोड़ दिया। उसी रास्ते से गुजर रहे गांव के युवा रिंकू ने जब उनको लड़कों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने रिंकू को बुरी तरह से पीटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed