फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers angry over potholes on the highway demonstrated

Kaithal News: हाइवे पर गड्ढों से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Feb 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over potholes on the highway demonstrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। करनाल-पटियाला हाइवे पर बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ग्रामीण सुरजीत, बंजारा राम, रामपाल, सोमपाल, मदन सिंह, सोमदत्त, लेखराज, लभ्भा राम,सर्वजीत सिंह,मेसी,रामधन ने बताया कि काफी दिनों से पंचमुखी चौक ढांड से कौल तक सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए है। चंदलाना बस स्टैंड के नजदीक तो सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक उनमें गिर कर चोटिल हो चुके है। हाइवे होने के कारण वाहन तेज गति से आते है,लेकिन सड़क के बीच बने जानलेवा गहरे गड्ढे दिखाई नही देने के चलते वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबोधित विभाग के अधिकारियों को गुहार लगा चुके है,लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष पनपता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के बीच बने गड्डों को ठीक करवाया जाए।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल से ने कहा कि जेई को भेज कर मौके का मुआयना करवाया जाएगा। सड़क में जहां भी गड्ढों की समस्या होगी उसे दूर करवाया जाएगा। ग्रामीणों और राहगीरों को भविष्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed