फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Village Faral's power house is running on the basis of 25 year old 33 KV line

25 वर्ष पुरानी 33 केवी लाइन के भरोसे चल रहा है गांव फरल का बिजली घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Village Faral's power house is running on the basis of 25 year old 33 KV line
33 केवी बिजली घर फरल पर क्षमता से अधिक लोड होने व पूंडरी से फरल तक लगभग 10 किलोमीटर तक की 33 केवी लाइन लगभग 25 वर्ष पुरानी होने से बिजली घर रामभरोसे चल रहा है। धेरडू सहित कई गांवों को फरल बिजली घर से जोडऩे के कारण फरल वासियों को इस भीषण गर्मी में जगमग योजना के बावजूद बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 25 वर्ष बाद भाजपा सरकार व कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह व निगम की पूरी टीम के प्रयासों के चलते मार्च 2021 में गांव 24 घंटे जगमग योजना में शामिल हुआ। अब ग्रामीणों को तो अच्छी बिजली मिल रही है लेकिन खेतों में किसानों को पूरी बिजली नहीं मिल पाती। जिसका मुख्य
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 1995 में जब से बिजली घर बना है तब से लगभग 25 वर्ष पुरानी बिजली की 33 केवी लाइन को बदला नहीं गया है। इसका नुकसान यह होता है कि जब भी थोड़ा सा लोड बढ़ जाता है तो 33 केवी की लाइन पुरानी होने के कारण गर्म होकर टूट जाती है या आपस में रगड़ लग कर फाल्ट कर देती हैं। ग्रामीणों की यह बात समझ से परे है कि इतने वर्षों के बाद भी 33 केवी की इस लाइन को बदला क्यों नहीं गया। जब कि फरल बिजली घर में म्योली, खेड़ी मटरवा, रावणहेड़ा, जीतगढ़, घेरडृ, फरल व चुहड़माजरा का भी किस्सा है।
विज्ञापन

गांव फरल 33 केवी बिजली घर को पूंडरी 132 केवी से हटा कर ढांड 132 केवी से जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि फरल से पूंडरी 10 किलोमीटर और ढांड बिजली घर 4 किलोमीटर है। इसलिए फरल बिजली घर को ढांड से जोडऩे की मांग की। इसके साथ धेरडू, जीतगढ़ व चुहड़माजरा को अलग करने की मांग की। ग्रामीणों राकेश, प्रवीन, विनोद, रवि, मोनू, विक्की, कुलविंद्र, विक्की ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण ही पूंडरी 132 केवी से फरल फीडर की बिजली के कट लगाए जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग है करते हुए कहा कि गांव धेरडू, जीतगढ़ व खनौदा गांव के कुछ ट्रांसफार्मर फरल बिजली घर से काट कर गांव कौल, टीक व चुहड माजरा से जोड़ा जाए। गांव जीतगढ़ से खनौदा के बहुत से कनेक्शन फरल बिजली घर से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि गांव में बिजली के कटों के लगने के कारण पता करवाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed