{"_id":"65c55c5e2ebb2badaf0e5914","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatras-will-run-till-23rd-kaithal-news-c-18-1-knl1004-322601-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विकसित भारत संकल्प यात्राएं 23 तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विकसित भारत संकल्प यात्राएं 23 तक चलेंगी
Fri, 09 Feb 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी नौ फरवरी से एक बार फिर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी डीएमसी सुशील कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा शुक्रवार को नगर परिषद कैथल में वार्ड नंबर 11, 12 व 13 के लिए गुरु रविदास आश्रम में, 12 फरवरी को वार्ड एक से 13 के लिए नगर पालिका भवन कलायत, 13 फरवरी को वार्ड नंबर आठ से 11 और 13 से 14 के लिए नगरपालिका चीका की नए भवन में, 15 फरवरी को भवानी मंदिर चीका, 16 फरवरी को वार्ड नंबर एक से 16 के लिए सीवन नगर पालिका में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को राजौंद के वार्ड नंबर पांच में, 20 फरवरी को कैथल के वार्ड नंबर 29 और 30 के लिए जांगड़ा धर्मशाला में, 21 फरवरी को कैथल के वार्ड दो से चार व 26 के लिए कश्यप धर्मशाला में, 22 फरवरी को वार्ड पांच, सात और 10 के लिए सेक्टर 20 स्थित कम्युनिटी सेंटर में, 23 फरवरी को वार्ड 20, 21 और 22 के लिए मॉडल टाउन वार्ड नम्बर 11 के कम्युनिटी सैंटर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। धूप खिलने पर धूप का आनंद लेते लोग। संवाद
विज्ञापन