{"_id":"67476e3ebde5499bc4038024","slug":"vijay-kumars-short-story-collection-will-receive-rohit-sardana-smriti-kriti-award-kaithal-news-c-18-1-knl1004-528324-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विजय कुमार के लघुकथा संग्रह को मिलेगा रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विजय कुमार के लघुकथा संग्रह को मिलेगा रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार
Thu, 28 Nov 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साहित्य सभा कैथल की ओर से आगामी एक दिसंबर को आरकेएसडी कॉलेज में मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अंबाला छावनी कहानी लेखन महाविद्यालय के प्रबंधक एवं पिछले 52 वर्षों से प्रकाशित हो रही मासिक पत्रिका शुभ तारिका के सह-संपादक विजय कुमार के लघुकथा संग्रह जन्मदिन को श्री रोहित सरदाना स्मृति कृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस पूर्व आईजी हरियाणा राजवीर देसवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉक्टर चंद्र त्रिखा करेंगे। हरियाणा संस्कृत साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल कौशल जी विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस कार्यक्रम में कुल 17 पुस्तकों का विमोचन होगा और दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ सहित प्रदेश भर के 22 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी साहित्यकार अमृत लाल मदान ने दी है।