फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vigil continues, SP reached Tatiana Naka

Kaithal News: चौकसी बरकरार, टटियाना नाका पहुंचे एसपी

Sun, 08 Dec 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vigil continues, SP reached Tatiana Naka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका, कैथल। सरकार ने पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब सीमा के टटियाना बॉर्डर पर दूसरे दिन भी पहरा बरकरार रहा। यहां पर हरियाणा पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। मौके का एसपी ने निरीक्षण कर जायजा भी लिया।

बॉर्डर पर दूसरे दिन भी किसानों की किसी तरह की कोई हलचल न होने पर रास्ते को बंद नहीं किया है, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फरवरी में किसानों को रोकने के लिए टटियाना बॉर्डर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


उस समय घग्गर नदी पुल पर किसानों को रोकने के लिए घग्गर नदी पुल पर कीलें, सरिए, सीमेंट के भारी ब्लॉक, बुलडोजर, रोड रोलर और बैरिकेडिंग की गई थी। करीब डेढ़ महीने के बाद रास्ते को खोला गया था। अब करीब आठ महीने बाद दोबारा किसानों को रोकने की स्थिति उत्पन्न हुई तो सरकार ने बॉर्डर पर दोबारा पहरा लगा दिया है। उधर, पंजाब की तरफ से किसानों की कोई हलचल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी बार बदला है किसान आंदोलन का स्वरूप ः इस बार किसान आंदोलन का स्वरूप बदल रहा है। पिछली बार किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जाना चाहते थे, लेकिन इस बार पिछले लंबे समय से हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान पैदल ही दिल्ली कूच करने का एलान कर चुके हैं। पैदल जाने वाले किसानों को भी दिल्ली में आंदोलन करने की अनुमति फिलहाल नहीं मिली है। टटियाना बॉर्डर पर भी हालत फिलहाल सामान्य ही दिखाई दे रहे हैं। दोनों तरफ से वाहनों का आगमन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

अधीनस्थों को पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश

कैथल। किसान आंदोलन के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में कैथल पंजाब बॉर्डर स्थित टटियाना नाका का शनिवार को एसपी राजेश कालिया ने निरीक्षण किया। एसपी ने टटियाना नाका पर जांच करते हुए वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी निष्ठा पूर्वक कर्तव्य पालन करते हुए सुदृढ कानून-व्यवस्था कायम रखेंगे।


डयूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन-शील्ड सहित अन्य एंटी राइट इक्विपमेंट से लैस रहने के निर्देश दिए गये है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि जिला में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed