फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vidya Vahini bus service closed due to lack of funds

Kaithal News: फंड के अभाव में विद्या वाहिनी बस सेवा बंद

Mon, 21 Apr 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Vidya Vahini bus service closed due to lack of funds
कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से छात्राओं के लिए करीब ढाई साल पहले शुरू की गई बस सेवा बंद होने से छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। छात्राओं के लिए इन बसों की व्यवस्था जिला रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से करवाई गई थी, लेकिन फंड के अभाव में यह बंद हो गई।
विज्ञापन

अब छात्राओं को पैदल ही बस स्टैंड से शिक्षण संस्थानों तक आना-जाना पड़ रहा है या फिर ऑटो में रोजाना ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के समय में इस बस सेवा को छात्राओं के लिए निशुल्क शुरू किया गया था। शहर में आरकेएसडी काॅलेज, आईजी काॅलेज, जाट काॅलेज और सरकारी आईटीआई है। यहां करीब तीन हजार छात्राएं इन बसों में सफर करती थीं। सरकारी काॅलेज बस स्टैंड से करीब छह किलोमीटर दूर गांव जगदीशपुरा में स्थित है। यहां पर सबसे अधिक छात्राओं का आवागमन में परेशानी होती है। आईटीआई भी बस स्टैंड से लगभग चार किलोमीटर की दूरी है।
विज्ञापन

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि अभी फिलहाल विद्या वाहिनी की जगह पर रोडवेज की बसों का संचालन हो रहा है। यदि सरकार की ओर से विद्या वाहिनी बस का संचालन करने के लिए कुछ आदेश आएंगे तो बस सेवा को फिर से शुरू करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed