फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vicky becomes head of District Sarva Brahmin Sabha

Kaithal News: विक्की बने जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान

Sat, 16 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Vicky becomes head of District Sarva Brahmin Sabha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विजयपाल शर्मा उर्फ विक्की शर्मा को सर्वसम्मति से दोबारा जिला सर्व ब्राह्मण सभा का प्रधान चुना गया है। शुक्रवार को सीवन गेट की धर्मशाला में पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा व नरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्राह्मण समाज ने सर्व समिति से यह फैसला लिया।

इस मौके पर दोबारा प्रधान चुने जाने पर विक्की शर्मा ने ब्राह्मण समाज का दोबारा आभार प्रकट किया और धर्मशाला के लिए जी जान से काम करने का संकल्प लिया। बैठक की शुरुआत में नरेश भारद्वाज ने कहा कि धर्मशाला का काम सुचारू रूप से चलने के लिए दोबारा चुनाव की जरूरत है। जो व्यक्ति समाज के हित में धर्मशाला का विकास कर सकता है। उसे ही प्रधान चुना जाना चाहिए। जिसका सभी ने एकमत से समर्थन किया।
विज्ञापन


पूर्व इंस्पेक्टर इंद्र दत्त ने कहा कि बिना किसी राजनीति के धर्मशाला का काम सुचारू रूप से चलाया जाना जरूरी है। जो भी पैसा समाज एकत्र करके देता है। उसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। इसके बाद अध्यक्षता करते हुए राजकुमार शर्मा ने दोबारा विक्की शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी ने सर्वसम्मति से दोनों हाथ उठाकर स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान विक्की शर्मा ने अपने पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा और बताया कि उन्होंने धर्मशाला के हित में क्या-क्या कार्य किए। विक्की शर्मा ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पर वह दोबारा खडा उतरने का प्रयास करेंगे। सभा ने एकमत से उन्हें अपने कार्यकाल नहीं चुनने का अधिकार दिया। जिसमें सभी की सहमति से सर्वसम्मति से चंद्रभान शर्मा चंदन को उप प्रधान, सुरेश बजरंगी को सचिव, रामकुमार सिंह वालों को कोषाध्यक्ष व राजकुमार शर्मा को सह सचिव चुना गया।

कैथल से रेणुका जी तक बस यात्रा शुरू करने पर सहमति

बैठक में राजेश आत्रेय करोड़ा ने प्रस्ताव रखा की धर्मशाला की ओर से माता रेणुका धाम तक बस यात्रा शुरू की जाए। इसमें ब्राह्मण समाज के लोग माता रेणुका के दर्शन कर सकें और महर्षि जमदग्नि के धूने तक जाकर पूजा अर्चना कर सकें। जिसका शुल्क निर्धारित कर सामूहिक रूप से इस यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए। जिस पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने सहमति व्यक्त की।


प्रधान विक्की शर्मा ने जल्द ही बस यात्रा शुरू करने का आश्वासन दिया है। बैठक में पंडित रूलिया राम शर्मा, अभिजीत जोशी, सतपाल नंबरदार गुहना, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद प्रवेश शर्मा, काला सांघण, देवीलाल शर्मा चौचड़ा, बाता के पूर्व सरपंच पवन शर्मा, वीरभान करोड़ा, रोशन सिरटा, सुरेश झांझ, इंदरगौड़ क्योड़क, कृष्ण सा़च, सतबीर बाबा लदाना, सुरेंद्र मालाखेड़ी, कपिल शर्मा खेड़ी, अशोक सेरदा, बाबूराम सांघण, ओम वत्स, गोपी राम गौड़ गुहना, चीका के पूर्व प्रधान श्यामलाल, राजेंद्र शर्मा गुहना, रामफल चौशाला, चेतन कोच व डॉक्टर प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed