फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vast material use, minister raid, nali nirman, kaithal

मंत्री ने की छापेमारी

Sat, 02 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 02 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
vast material use, minister raid, nali nirman, kaithal
शिकायत पर पहुंचे मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनस्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री घनश्याम सर्राफ ने नाले के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की। मंत्री शाम के समय कैथल पहुंचे। जहां से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मानस रोड पर बनाए जा रहे नाले के निर्माण स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


 उन्होंने शिकायत अनुसार यहां नाला निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाई। प्रारंभिक तौर पर यहां कोरसेंट की जगह स्टोन डस्ट का प्रयोग पाया गया। जबकि स्टोन डस्ट कोरसेंट से दस रुपये सस्ता होता है। साथ ही सीमेंट का प्रयोग भी तय मात्रा से कम पाया गया। प्रारंभिक तौर पर पाया गया कि यहां नियमानुसार एक सीमेंट, डेढ़ बजरी व तीन कट्टे रेता के प्रयोग करने होते हैं, वहां पर 4 बजरी, 4 रेत व एक सीमेंट के कट्टे का प्रयोग किया जा रहा था। इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों के माध्यम से 3 सेंपल भरवाए। जिनकी जांच के लिए विभाग में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के निर्माण कार्यों की जांच की जा रही है। कैथल में प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाई जा रही है। लेकिन यदि ऐसी गड़बड़ी पाई गई, जिससे लोगों का नुकसान हो, तो ऐसे ठेकेदार व अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि इस निर्माण कार्य में गड़बड़ी साबित होती है तो मामले की जांच विभाग की विजिलेंस द्वारा की जाएगी। इसके बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed