फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vaisakhi festival was celebrated with Chaupahara Sahib in Bhai Kanhaiya Dham

Kaithal News: भाई कन्हैया धाम में चौपहरा साहिब के साथ मनाया गया वैशाखी पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vaisakhi festival was celebrated with Chaupahara Sahib in Bhai Kanhaiya Dham
कैथल। वैशाखी पर्व के शुभ अवसर पर भाई कन्हैया धाम में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। इस पावन पर्व पर चौपहरा साहिब का पाठ किया गया, जिसमें समस्त संगत ने श्रद्धा सहित भाग लिया। पाठ के माध्यम से वातावरण में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। मुख्य रुप से राज सिंह साजन जगाधरी वाले अपने साथियों सहित उपस्थित हुए और उन्होंने गुरुवाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को आत्मिक रूप से निहाल किया। उनके की ओर से प्रस्तुत किए गए शब्दों में प्रभु प्रेम व समर्पण की भावनाओं का सुंदर वर्णन हुआ जिसने संगत को भाव-विभोर कर दिया। धाम के संचालक संत आशीष शास्त्री ने इस अवसर पर संगत को सेवा, सिमरन और सत्संग से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने समाज में सकारात्मकता फैलाने और गुरमत विचारों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर धाम के प्रमुख सेवादारों नरेंद्र सिंह मक्कड़, भाई सुखविंद्र सिंह, कमलनयन सलूजा, महेंद्र सीकरी और भाई साहिब सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सिरोपा एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेवा-भावना के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया। धाम में लंगर सेवा का भी उत्तम प्रबंध किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु की रहमत का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed