फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vaccination stalled due to strike of NHM workers

Kaithal News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से टीकाकरण ठप

Tue, 30 Jul 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Vaccination stalled due to strike of NHM workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। मांगे नहीं माने जाने से नाराज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को दो अगस्त तक बढ़ा दिया। कर्मचारियों की हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर असर साफ देखा जा रहा है।

कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले चार दिन से स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं। हड़ताल के चौथे दिन भी कर्मचारियों की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया। हड़ताल के कारण एंबुलेंस सेवा, टीकाकरण और लैब का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल से सबसे अधिक एंबुलेंस सेवा पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 25 में से करीब 20 एंबुलेंस सेवा का संचालन किया। पूरे जिले में एनएचएम के तहत कुल 513 कर्मचारी हैं। इसमें 400 से अधिक हड़ताल पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस को भी हरियाणा कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारियों की ओर से चलाया जा रहा है। इस कारण गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों को जांच व इलाज को लेकर परेशानी आ रही है। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छह हेल्थ वेलनेस सेंटर, तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सिविल सर्जन कार्यालय में एनएचएम के तहत कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

वहीं कर्मचारियों की हड़ताल का गर्भवतियों, बच्चों के टीकाकरण पर साफ असर देखा जा रहा है। निरोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत जो कार्य होना था वह भी नहीं हो रहा। इसी तरह एनीमिया


मुक्त भारत अभियान के तहत भी बहुत कम लोगों के रक्त की जांच हो पा रही है। अप्रेंटिस कर रहे स्टूडेंट लोगों की जांच के लिए बैठे हैं।

उल्लेखनीय है कि एनएचएम की तरफ से बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्थ कैंप लगाए जाते हैं। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ये कैंप भी प्रभावित रहे। रोजाना 10 मोबाइल हेल्थ टीमें जांच के लिए शिविरों में पहुंचती है। वहीं एएनएम की हड़ताल से टीकाकरण अभियान भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed