फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vacant quarters in the HSVP colony have become a den for drug addicts who use syringes to consume drugs.

Kaithal News: एचएसवीपी काॅलोनी के खाली क्वार्टर बने नशेड़ियों का अड्डा, सिरिंज से करते हैं नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vacant quarters in the HSVP colony have become a den for drug addicts who use syringes to consume drugs.
पूंडरी की एचएसवीपी कालोनी में नशे की सीरिंज दिखाते कालोनीवासी।
पूंडरी। शहर की पाॅश काॅलोनी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जन स्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) के लंबे समय से खाली पड़े सरकारी क्वार्टर नशेड़ियों का अड्डा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नशा करने वाले लोग सिरिंज के माध्यम से नशा करते हैं और आए दिन खाली सिरिंज व अन्य आपत्तिजनक सामान भी पड़ा मिलता है। इससे काॅलोनी के लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन खाली क्वार्टरों में दिन-रात संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन भवनों को सुरक्षित कराया जाए, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन भूप सिंह सैनी ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं को इस दलदल में जाने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस सरकारी भवन के लिए कई बार नगर पालिका व एचएसवीपी के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन वे कोई ध्यान नहीं देते बल्कि वे एक दूसरे का अधिकारी क्षेत्र बताकर इससे पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता कमलदीप हाबड़ी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां लगातार निगरानी रखनी चाहिए, जहां नशेड़ी एकत्रित होते हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा। उन्होंने पुलिस कप्तान से अपील की कि जिस प्रकार उन्होंने जिले में सख्ती की हुई है, उसी प्रकार पूंडरी में बिक रहे नशे पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी प्रधान हरिचंद सैनी ने कहा कि काॅलोनी के खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों को या तो उपयोग में लाया जाए या फिर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित किया जाए, ताकि असामाजिक तत्व वहां डेरा न जमा सकें। इस मौके पर सेवा सिंह, अनिल आर्य व कमल सहित कई काॅलोनीवासी मौजूद रहे।
नशा पकड़ना पुलिस का काम : हजवाना
इस बारे में जब वार्ड के पार्षद सतीश हजवाना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नशे पर अंकुश लगाना पुलिस का कार्य है। यह इलाका पूंडरी चौकी के अंदर आता है। पुलिस को चाहिए कि यहां नियमित गश्त करे और नशे पर अंकुश लगाएं। भवन के रखरखाव के लिए वे एचएसवीपी के अधिकारियों से बात करेंगे।

उनके संज्ञान में नहीं है मामला : शिव
इस बारे में थाना प्रभारी शिव कुमार ने कहा कि पुलिस कप्तान मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी स्थान पर नशा करने या बेचने की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलते ही ठोस कार्यवाही की जाएगी।

पूंडरी की एचएसवीपी कालोनी में नशे की सीरिंज दिखाते कालोनीवासी।

पूंडरी की एचएसवीपी कालोनी में नशे की सीरिंज दिखाते कालोनीवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed