{"_id":"6816703106a2e4b1f20802bb","slug":"use-the-fund-appropriately-only-then-the-deserving-will-get-the-benefit-jindal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638274-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फंड का उचित प्रयोग करें तभी पात्रों को मिलेगा लाभ ः जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फंड का उचित प्रयोग करें तभी पात्रों को मिलेगा लाभ ः जिंदल
Sun, 04 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शनिवार को जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें सांसद नवीन जिंदल मुख्य रूप से पहुंचे। बैठक में उन्होंने अलग-अलग विभागों से जुड़ी 41 योजनाओं के तहत हुए कार्याें की जानकारी ली और एक-एक एजेंडे पर चर्चा करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि किसी भी योजना में सरकारी फंड का प्रयोग ठीक ढंग से किया जाए, ताकि पात्र लोगों को उस योजना का लाभ मिल सके। धरातल पर सरकारी योजना लागू करने का उद्देश्य भी सार्थक हो सके। काम की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। जो जरूरी कार्य हैं व उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरे करवाएं।
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का अहम रोल होता है। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इन विषयों पर विशेष ध्यान दें। इसी प्रकार मनरेगा योजना का सही से क्रियान्वयन करने के लिए भी सुझाव दें, ताकि लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ कार्य भी सही प्रकार से हो।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परंपरागत खेती की बजाय जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए और इसके लिए किसानों को मार्केट भी उपलब्ध करवाने का प्लान तैयार किया जाए। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर डीसी प्रीति ने विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल के साथ योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की जानकारी दी।
समिता को किया सम्मानित
यूपीएससी की परीक्षा पास करने पर बीडीपीओ गुहला समिता को सांसद नवीन जिंदल ने प्रशस्ति पत्र व राष्ट्रीय ध्वज देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी सहित जिलेभर के अधिकारी मौजूद रहे।