{"_id":"69f1059ea326ceae8206cca4","slug":"upsc-honored-third-echelon-holder-dhull-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148600-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यूपीएससी में तृतीय एकांश ढुल को किया सम्मनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यूपीएससी में तृतीय एकांश ढुल को किया सम्मनित
Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल की टीम एकांश ढुल को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/पाई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाले होनहार युवा एकांश ढुल का क्षेत्रभर में सम्मान किया जा रहा है। सांसद नवीन जिंदल की ओर से उनकी टीम ने एकांश को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि जिंदल हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस मौके पर एकांश के पिता कृष्ण ढुल सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। वहीं, गांव पाई में पहुंचने पर एकांश ढुल और उनके पिता का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। इसके अलावा अनाज मंडी पाई में भी व्यापारियों और ग्रामीणों ने एकांश को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल, सज्जन सिंह ढुल, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। एकांश ढुल रोहतक जिले के गांव भगवतीपुर के रहने वाले हैं।