{"_id":"69c997a8812dbe8f120bcc83","slug":"united-kisan-morcha-did-public-relations-for-the-lalkaar-rally-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147140-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संयुक्त किसान मोर्चा ने ललकार रैली के लिए किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संयुक्त किसान मोर्चा ने ललकार रैली के लिए किया जनसंपर्क
Mon, 30 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कलायत। संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 31 मार्च को जींद में होने वाली किसान मजदूर ललकार रैली के लिए कलायत उपमंडल के गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। जियालाल महासचिव हरियाणा के नेतृत्व में भाकियू नेताओं ने गांव कुराड़, मटोर, लांबा खेड़ी, कौलेखां, कमालपुर, बड़सीकरी आदि गांवों में किसानों को रैली के लिए न्योता दिया।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो जींद की ललकार रैली में संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया की मांगों में मुख्य रूप से किसानों की फसलों का भाव स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के हिसाब से देने, किसान व मजदूरों के कर्ज बिना शर्त माफ करने, बिजली बिल 2025 निरस्त करने की मांग शामिल है। इसके अलावा मनरेगा स्कीम जारी रखने, बीज विधेयक बिल वापस लेने, भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने के अलावा पुराने श्रम कानून पुराने कानून को बहाल करने की मांग शामिल है। संवाद