{"_id":"6894f70fcbe4eb160f05e7d7","slug":"under-14-raghav-of-av-vidya-mandir-first-in-100-meter-race-kaithal-news-c-245-1-kht1002-135946-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डॉ. विवेक बने नारायण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय शाखा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डॉ. विवेक बने नारायण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय शाखा प्रमुख
Fri, 08 Aug 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
34 कैथल। जानकारी देते नारायण सेवा संस्थान के सदस्य। संवाद
- फोटो : शहर के अमनशहीद चौराहा के पास भारी भरकम गड्ढे से बचकर निकलते वाहन सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत नारायण सेवा संस्थान (उदयपुर) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. विवेक गर्ग को राष्ट्रीय शाखा प्रमुख नियुक्त किया है। यह घोषणा संस्थान मुख्यालय उदयपुर में आयोजित विशेष बैठक में की गई, जिसमें कैथल शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, संयोजक डॉ. विवेक गर्ग व सहसंयोजक दुर्गा कुच्छल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संस्था द्वारा “कुआं प्यासे के पास” अभियान के अंतर्गत देशभर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की जिम्मेदारी डॉ. विवेक गर्ग को सौंपी गई है।
संस्थान ने यह नियुक्ति डॉ. गर्ग की सेवा भावना, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए की है। उद्देश्य यह है कि जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर सहायता उपलब्ध हो सके, जिससे उन्हें उदयपुर आने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
इसी अवसर पर दुर्गा कुच्छल को कैथल शाखा संयोजक नियुक्त किया गया। उन्होंने संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
एक प्रेस वार्ता में डॉ. विवेक गर्ग ने अपनी नियुक्ति के लिए पूज्य गुरुदेव कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिला व राज्य स्तर पर नई सेवाभावी टीमें बनाई जाएंगी और
सभी से इस पवित्र मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।
शाखा संरक्षक सतपाल मंगला और सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने इसे कैथल शाखा के 10 वर्षों की सेवा यात्रा का परिणाम बताया और संस्थान के निर्णय का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. नरेश गर्ग (सह सचिव), डॉ. मनोज बंसल (सेवा प्रचारक), जयप्रकाश गर्ग, अशोक मंगला, ईश्वर गोयल, मनोज गर्ग, सुमेर चौधरी, विनीत मंगला, ऋषि गोयल और पंकज शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।