फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ultimatum given on cleanliness scam

Kaithal News: स्वच्छता घोटाले पर दिया अल्टीमेटम

Sun, 03 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum given on cleanliness scam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन और कांगथली में शुक्रवार को स्वच्छता व्यवस्था में सामने आए भारी घोटाले के बाद विधायक देवेंद्र हंस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मामले में संलिप्त लोगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्वयं जनता के साथ मिलकर डंपिंग ग्राउंड पर धरने पर बैठेंगे।

विधायक ने कहा कि यह मामला केवल कचरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शासन तंत्र की गंभीर खामियों को उजागर करता है—जहां न तो कार्य नियमानुसार हो रहा है और न ही किसी की जवाबदेही तय है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि बिना दस्तावेजों के कचरा ढोने वाली गाड़ियां किसके आदेश पर चलाई जा रही थीं? क्या यह सब प्रशासन की जानकारी के बिना हो रहा था, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदी गईं?
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र हंस ने कहा कि स्वच्छता की आड़ में चल रहा यह खेल केवल एक कंपनी की लापरवाही नहीं दर्शाता, बल्कि यह उसे संरक्षण देने वाले तंत्र की भी पोल खोलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपिंग ग्राउंड की दुर्दशा कोई नई नहीं है, लेकिन वर्षों से अधिकारी केवल फाइलों में ही सफाई करते रहे हैं। जमीनी स्तर पर कभी कोई ठोस पहल नहीं की गई।

विधायक ने प्रशासन को सात दिन की मोहलत देते हुए कहा कि यदि तय समय में डंपिंग ग्राउंड की चारदीवारी नहीं बनाई गई, कचरे के सुरक्षित प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था नहीं हुई और जिम्मेदार कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर नई निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे न केवल धरने पर बैठेंगे बल्कि इस घोटाले को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाएंगे।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान की दुहाई देती है, तो दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि गंदगी की व्यवस्था को ही स्थायी बना दिया गया है।

विधायक देवेंद्र हंस ने दो टूक कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंककर फर्जी काम करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया, -22 वर्षों के टेंडर का आवंटन किस आधार पर किया गया? क्या किसी ने यह जांचा कि संबंधित कंपनी वास्तव में कितनी योग्य है? विधायक ने यह भी पूछा कि जब जनता की ओर से लगातार शिकायतें आ रही थीं, तब प्रशासन की चुप्पी क्या किसी मिलीभगत की ओर इशारा नहीं करती?


खुले में फैला कचरा, दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और किसानों के खेतों तक पहुंचता गंदा पानी—यह सब गवाही देता है कि व्यवस्था ने अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लिया है। -देवेंद्र हंस, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed