फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths were attacked with knives outside the emergency ward of the Civil Hospital, FIR was lodged against two persons.

Kaithal News: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो युवकों पर चाकूओं से हमला, दो पर प्राथमिकी

Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths were attacked with knives outside the emergency ward of the Civil Hospital, FIR was lodged against two persons.
घायल कुलदीप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों पर चार हमलावरों ने चाकूओं से हमला कर दिया। हमले में गांव क्योड़क निवासी 24 वर्षीय अभिषेक और 29 वर्षीय कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अभिषेक के परिजन रजत ने बताया कि हमलावर दोनों का गाड़ी से पीछा करते हुए अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के बाहर उन्हें घेरकर चाकूओं से छाती और पेट पर कई वार किए। अस्पताल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहीं एफएसएल की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले घायल कुलदीप की गांव के ही गोविंद केे साथ कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हमला किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खेत में जाते समय बाइक को मारी टक्कर
घायल अभिषेक के परिजन रजत ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुलदीप बाइक से खेत में घास लेने जा रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। इसके बाद गांव के स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार करवाया। वहां से उसे कैथल नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर साथ में उसके साथ अभिषेक भी आया।
-----------
मेडिकल करवाने पहुंचे तो किया हमला
परिजन रजत ने बताया कि चोटों का मेडिकल करवाने और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। करीब 12 बजे आरोपी उनका पीछा करते हुए थार गाड़ी से अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी के बाहर दोनों युवकों को घेरकर चाकूओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अन्य लोगों को अपनी ओर आते देखकर हमलावर मौके से भाग निकले।
-----------
अभिषेक की शिकायत पर कातिलाना हमले की प्राथमिकी : डीएसपी
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि घायल अभिषेक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कातिलाना हमले के संबंध में बीएनएस की धारा 109 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी गोविंद क्योड़क गांव का रहने वाला है। गोकन गांव ग्योंग का रहने वाला है और बाकी की पहचान को प्रयास जारी है। डीएसपी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है।
------------
अस्पताल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना
नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि क्योड़क के दो युवक घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के दौरान कुछ युवकों ने इमरजेंसी के बाहर उन पर हमला कर दिया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

-------

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अस्पताल में दिनदहाड़े दो युवकों पर चाकू से हमला होने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों में महेश, राजू ने कहा कि नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर इस तरह वारदात होना बेहद गंभीर मामला है। अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में हथियार लेकर हमलावरों का अस्पताल परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दर्शाता है। उन्हाेंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती होनी चाहिए।

घायल कुलदीप। संवाद

घायल कुलदीप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed