फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two youths cheated the sweet shop operator

Kaithal News: दो युवकों ने मिष्ठान संचालक से की ठगी

Fri, 13 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated the sweet shop operator
कैथल। कैथल के पिहोवा चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार संचालक से पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में राकेश गर्ग ने बताया कि वीरवार को दो युवक उनकी दुकान पर सामान लेने के लिए आए। युवकों के कहा कि उनके पास 200-200 के नोट हैं। वे उन्हें इनके बदले 500-500 के नोट दे दे। उन्होंने पहले नमकीन का पैकेट लिया। 100 रुपये दे दिया तथा 50 रुपये वापिस ले लिए। इसके बाद उसने उसे 200-200 के नोटों की गड्डी दी तथा कहा कि यह 101 नोट हैं। इस पर उसके वर्कर ने भी इन्हें 100 बताया। बाद में उक्त युवक ने हाथ में लेकर नोट गिने। बाद में उसने कहा कि नोट पूरे हैं लेकिन जब उसने उन्हें नोट दिए तो इनमें से कुछ नोट उसने अपने दूसरे हाथ में रख लिए तथा हमें नोट देते हुए बदले में 20 हजार की राशि ले गए। बाद में जब उसने नोट गिने तो उनमें 200-200 के 25 नोट कम मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed