फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two people were cheated online for Rs 68,000

Kaithal News: दो लोगों से की 68 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated online for Rs 68,000
कैथल। जिले में साइबर ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। एक दिन पहले ही एक ही दिन में अलग-अलग थानों में ठगी के 10 केस दर्ज हुए थे। अब शनिवार को भी अज्ञात आरोपियों ने दो लोगों से करीब 68 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। दोनों पीड़ितों ने इस संबंध में गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक मामले में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने तो दूसरे को शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
विज्ञापन

गुहला थाने में दी गई शिकायत में चाबा निवासी हरदीप सिंह ने वह मजदूरी करता है और उसका खाता एचडीएफसी बैंक में है। उसने बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है, जिसकी लिमिट 40 हजार रुपये है। 29 अगस्त को उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि हम आपके क्रेडिट कार्ड कि लिमिट 90 हजार रुपये कर देंगे।
विज्ञापन

आप हमारे भेजे हुए लिंक पर अपनी सहमति दें। उसने उस नंबर से आए हुए संदेश को स्वीकार कर लिया। कुछ समय बाद उसे अपने क्रेडिट कार्ड के खाते से अचानक 39 हजार 967 रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गुहला थाने में दी गई शिकायत में गांव अगौंध निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को उसके पास एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले न उसको शेयर मार्केट में रुपए इन्वेस्ट करने के लिए बताया। इस एवज में उन्होंने उससे 28 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा ली। रुपये लगवाने के बाद आरोपियों ने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी। ऐसा करके आरोपियों ने उससे 28 हजार 500 रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए।




गुहला थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामलों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed