फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two parties clashed while harvesting crops, case filed against 10 people

Kaithal News: फसल काटने में दो पक्ष भिड़े, 10 लोगों पर केस

Thu, 24 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed while harvesting crops, case filed against 10 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खरकां गांव में गिरवी रखी हुई जमीन से गेहूं की फसल काटने पर विवाद हो गया। इसमें दो पक्षों के बीच जमकर लाठी और डंडे चले। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने गुहला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद सहित 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुहला थाने में दी शिकायत में खरकां निवासी सुखदेव राम ने बताया कि उसकी सतराना पंजाब में दवा की दुकान है। करीब तीन साल पहले उसने गांव के ही दर्शन राम से तीन एकड़ जमीन गिरवी रखी थी। तब से वह उस जमीन पर फसल उगाता है।
विज्ञापन


उसने करीब छह महीने पहले उस जमीन में गेहूं की बिजाई कर दी। अब गेहूं पक कर तैयार हो गई थी। 21 अप्रैल की शाम को वह, उसका भाई सिन्दरजीत, भाभी स्वर्ण कौर, पत्नी कर्मजीत देवी व बेटा गुरप्रीत राम गहने पर ली हुई जमीन से गेहूं कि कटाई करवा रहे थे। तभी मौके पर दर्शन राम, परमजीत राम, दर्शन की पत्नी महिंद्रो व परमजीत की पत्नी निमो देवी पांच से छह अन्य आरोपियों को लेकर खेत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपने साथ हथियार लाठी, डंडे व दरांती लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उनका धमकी दी कि अगर दोबारा खेत में आए तो उनको जान से मार देंगे।


इस हमले में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गुहला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed