फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two groups clashed in jail, three seriously injured

Kaithal News: जेल में भिड़े दो गुटों, तीन गंभीर रूप से घायल

Fri, 07 Apr 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in jail, three seriously injured
कैथल। जेल में सोने के लिए बनाई गई जगह व पुरानी बात को लेकर हवालाती-बंदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें तीन हवालाती-बंदी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ वीरवार को केस दर्ज किया। पिछले 20 दिनों में जेल में ही गुट बनाकर झगड़े का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाने में शिकायत दी कि बुधवार को जेल में ब्लॉक पांच में बंद बंदियों ने आपस में गुट बनाकर झगड़ा शुरू कर दिया। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। झगड़े का कारण रंजिश और रात को सोने की जगह बताया जा रहा है। झगड़ा करने वालों में हवालाती बंदी चंदाना निवासी संदीप, सिसला निवासी सन्नी, अमरेड़ी जींद का मनदीप, चीका निवासी सतनाम और विक्रमजीत के साथ उमरपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी हरिओम व फ्रेंडस कॉलोनी निवासी हरप्रीत शामिल हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर इन्हें अलग कराया। इस बीच इनके झगड़े में हरिओम, हरप्रीत व सन्नी को चोटें आई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव करते हुए झगड़ा शांत करवाया गया। जेल में ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। शहर थाना एसएचओ नन्हीं देवी ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार करवाया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तब चाय के मुद्दे पर झगड़ा हो गया था

ऐसी ही घटना करीब 20 दिन पहले भी हुई थी। तब जेल में सुबह की चाय को लेकर दो बंदियों के गुटों में झगड़ा हो गया था। इसमें चार बंदी घायल हुए थे। मामले में भी 11 बंदियों पर केस दर्ज किया गया था। सिटी थाना में दी शिकायत में जिला जेल उप अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया था कि 18 मार्च को सुबह सभी बंदी चाय पीने के लिए आए तभी वहां पर बंदी पंजाब के संगरूर थाना लहरा के चोटिया निवासी विकास व कैलरम निवासी सुनील की आपस में धक्का मुक्की हो गई। पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव कर उन्हें वापस भेज दिया।

बाद में बंदी गुलाहड़ी निवासी जोगिंद्र, नरड़ निवासी अशोक व सुनील वार्ड के बाहर बैठे हुए थे। तभी विकास दोबारा अपने गुट के बंदी वार्ड नंबर दो चीका निवासी राहुल, वार्ड नंबर दो चीका निवासी सन्नी, भागल निवासी साहिल, ककहेड़ी निवासी राजेश, वार्ड नंबर 10 गुहला निवासी हरप्रीत, बलबेहड़ा निवासी चिन्नू, फतेहपुर की टंकी मोहल्ला निवासी हर्ष, पंजाब के जिला संगरूर निवासी मंदू को लेकर आया और हमला बोल दिया था। शोर सुनकर जेल में तैनात कर्मचारी ने बीच बचाव करवाया।


मौके पर दूसरे कर्मचारियों को भी बुला लिया गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इस लड़ाई झगड़े में जोगिंद्र व अशोक के मुंह व आंखों पर पर चोटें लगी थी। दूसरे गुट की तरफ से विकास व मंदू को भी चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed