फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two group fight

सैंसी बस्ती में दो गुटों के बीच फिर चले पत्थर व लाठी-डंडे, सात घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
two group fight
सैंसी बस्ती में एक बार फिर दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। पत्थरबाजी में एक गुट के करीब 7 लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी लगभग 4 से 5 घंटे तक चली। बाद में थाना प्रभारी सोमवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। एक गुट के लोगों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बस्ती में करीब दो दर्जन लोगों द्वारा घरों पर लाठी-डंडों के दम पर तोड़फोड़ की गई। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उनके द्वारा बस्ती के करीब 7 लोगों को घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सैंसी बस्ती में झगड़ा हर दिन हो रहा है। झगड़े के कारण पता नहीं कब ईंट पत्थर बरसने शुरू हो जाते हैं। पत्थरबाजी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से दोनों गुटों के बीच झगड़ा चला आ रहा है। शुक्रवार सुबह दोनों गुटों में फिर झगड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाते हुए दोनों गुटों के करीब 2 दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed