फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two drug peddlers arrested

Kaithal News: नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two drug peddlers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस ने दो मामलों में नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले गांव लदाना चक्कू निवासी दलविंद्र सिंह और पिलनी निवासी विनोद कुमार को काबू कर

लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1575 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पहले मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल टीम शुक्रवार को सांयकालीन गश्त के दौरान गांव लदाना चक्कू ड्रैन के पास खड़ी थी। तुरंत टीम को सूचना मिली कि दलविंद्र सिंह अपने घर के आस पास ग्राहको को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करता है। टीम ने तुरंत कब्जे में पॉलिथीन से अल्प्राजोलम के 65 पत्तों से 795 गोलियां बरामद हुईं।

पूछताछ के दौरान आरोपी दलविंद्र सिंह टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की ओर से ये गोलियां प्रतिबंधित बताई गई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पुलिस की टीम को सूचना मिली कि गांव पिलनी निवासी विनोद कुमार की बलराज नगर कैथल में मेडिकल स्टोर की दुकान है, उसकी आड़ में वह प्रतिबंधित नशीली दवाइयों बेचने का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर दवाइयों की सप्लाई करने के लिए बलराज नगर से प्यौदा रोड चुंगी की तरफ आने वाला है। पुलिस ने तुरंत आरोपी विनोद कुमार को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे में सफेद रंग के पॉलिथीन बैग में से 78 पत्तों कुल अल्प्राजोलम नामक 780 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 बोतल देसी शराब सहित आरोपी काबू

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल टीम ने शराब तस्कर अफगान पट्टी कैथल निवासी मनोज उर्फ मौजा को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। सूचना के आधार पर सिरटा रोड ड्रेन बाईपास कैथल पर दबिश देकर मनोज को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
II
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed