{"_id":"62c053a8812f1e503d5c024e","slug":"two-died-due-to-electrocution-at-different-places-in-kaithal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: करंट लगने से दो की मौत, खेत में तार की चपेट में आया पांच बहनों का इकलौता भाई, पानी की मोटर की चपेट में आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: करंट लगने से दो की मौत, खेत में तार की चपेट में आया पांच बहनों का इकलौता भाई, पानी की मोटर की चपेट में आई महिला
Sat, 02 Jul 2022 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 07:48 PM IST
सार
महिला अनिता पानी की मोटर चलाने लगी। अचानक करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
करंट से माौत
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद में करंट लगने के कारण दो हादसों में एक पांच बहनों के इकलौते भाई और एक महिला की मौत हो गई। मृतक युवक खेत में काम कर रहा था। वहीं एक महिला पानी की मोटर की चपेट में आ गई। दोनों ही घटनाओं के कारण परिजनों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
पहली घटना में गांव रोहेड़ा में करंट लगने से पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यहां 18 वर्षीय अनिल शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब धान लगाने के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर से खेत में छोड़ने गया था। ट्रैक्टर खड़ा करके वह खेत की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
अचानक बिजली की तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। थोड़ी दूरी पर ही उसका बहनोई कर्मवीर खड़ा था। उसने दौड़कर उसे उठाया। परिजन उसे तुरंत कैथल के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 की कार्यवाही करते हुए शव पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अनिल पुत्र सताराम गांव पाई का निवासी था। अनिल पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी तीनों बहनों की शादी गांव रोहेड़ा में एक ही परिवार में हुई थी। पांच वर्ष की आयु में ही उसकी बहनें उसे गांव रोहेड़ा ले आई थी। वह अपनी तीनों बहन पूनम, रीना व सुमन के पास रहता था। बहनों ने उसे पढ़ाया लिखाया। कुछ दिन पूर्व आए बारहवीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने पर कैथल में आगे की पढ़ाई के लिए कालेज में दाखिला लिया था। दो अन्य बहनों में एक शादीशुदा है।
दूसरा हादसा वार्ड नंबर 13 में हुआ। यहां शनिवार को सुबह जोगेंद्र की पत्नी अनिता पानी की मोटर चलाने लगी। अचानक करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे राजौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए कैथल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया।