{"_id":"65396795343bb1c78c052144","slug":"two-cash-snatchers-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-250161-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नकदी छीनने वाले दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नकदी छीनने वाले दो काबू
Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ढांड क्षेत्र से नकदी छीन कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला हिसार के गांव डडौली निवासी अंकुश उर्फ लारा व जिला चरखी दादरी के गांव ऊन निवासी मिलन उर्फ ईल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करहाली जिला पटियाला के गांव निवासी ध्यानचंद द्वारा थाना ढांड में दी गई शिकायत अनुसार वह ट्रक ड्राइवर है। ट्रक ड्राइवरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। ग्रुप में 20-25 दिन पहले एक मैसेज आया कि गाड़ी खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें। उसने व्हाट्सएप कॉल करके संपर्क किया तो सामने से बात कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार बताया। उसकी गाड़ी व बाइक खरीदने को लेकर बातचीत हुई।
करीब 10-12 दिन पहले खुद को राजकुमार बताने वाले व्यक्ति ने उसे क्रेटा गाड़ी दिखाने के लिए शंभू बैरियर पर बुलाया। वह शंभू बैरियर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति और था। तीनों ने बैठकर गाड़ी खरीदने के लिए बातचीत की। बातचीत के बाद सात लाख 50 हजार रुपये में गाड़ी खरीदना तय हुआ। उसने विश्वास करके राजकुमार को एक लाख रुपये एडवांस दे दिए। राजकुमार ने एक लाख रुपये वापस करते हुए कहा कि पूरी कीमत देनी होगी। वह वापस घर चला गया। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रही। 29 मई को उनके बीच गाड़ी की डील फाइनल हो गई।
विज्ञापन
तय हुआ कि 30 मई को वह पूरी पेमेंट देकर गाड़ी ले लेगा। मंगलवार को वह अपने दोस्त प्रगट सिंह, जसबीर सिंह, मनफूल व हरभजन सिंह के साथ साढ़े सात लाख रुपये लेकर कैथल पहुंचा। राजकुमार ने व्हाट्सएप कॉल करके उन्हें ढांड चौक पर बुलाया। चौक पर पहुंचकर कॉल की तो आरोपी ने कहा कि वह थोड़ा आगे चला गया है। उन्हें सोलू माजरा के पास बुलाया। वहां उन्हें राजकुमार राजस्थान नंबर की क्रेटा गाड़ी में अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिला। आरोपी उन्हें पीछे आने की बात कहकर लिंक रोड पर ले गया।
राजकुमार के कहने पर उसने बैग में रखे साढ़े सात लाख रुपये दिखाए। राजकुमार ने कहा कि गाड़ी में बैठ जाओ आज ही रजिस्ट्रेशन के कागजात तैयार करवा देते हैं। वह अपने दोस्त प्रगट सिंह के साथ गाड़ी में बैठ गया। रुपये राजकुमार के बैग में डाल दिए। उसी समय सोलू माजरा की तरफ से होंडा सिटी गाड़ी आई, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनी हुई थी।
अचानक आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और डराना धमकाना शुरू कर दिया। उससे रुपये लूटकर फरार हो गए। इस बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। उक्त मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अंकुश उर्फ लारा व मिलन उर्फ ईल्लू से पूछताछ की जा रही है।