फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested sold illigle wine

सीआईए-1 पुलिस द्वारा निरंतर 5 किलोमीटर तक पीछा करके गाड़ी में शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी काबु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested sold illigle wine
कैथल। पुलिस ने एक गाड़ी का पीछा करते हुए शराब की तस्करी के आरोप में चालक सहित दो को काबू किया है। जांच के दौरान गाड़ी में 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में हेडकांस्टेबल रणदीप सिंह, एचसी मनीष कुमार, एचसी अजीत कुमार, सिपाही हरीश कुमार तथा सिपाही संदीप सिंह की टीम रात के समय आमजन के आवागमन की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। मिहिरभोज चौक ढांड रोड कैथल पर मौजूद पुलिस द्वारा कैथल साइड से आई एक संदिग्ध बंद बॉडी गाड़ी को टार्च से रोशनी का संकेत देकर रुकने का इशारा किया गया। संदिग्ध चालक पुलिस के इशारे की अनदेखी कर गाड़ी को ढांड की तरफ भगा ले गया। सतर्क सीआईए-1 पुलिस ने तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए करीब 5 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। अंतत: ढंाड रोड़ अंबाला फलाईऑवर के नीचे संदिग्ध अशोका लीलैंड गाड़ी के आगे पुलिस द्वारा अपनी गाड़ी खड़ी कर रास्ता अवरुध कर गाड़ी को रुकवाया। पूछताछ के दौरान चालक की पहचान सुनील कुमार निवासी मिर्जापुर कालोनी कुरुक्षेत्र तथा दृसरे व्यक्ति की पहचान राजबीर उर्फ पोला निवासी पबनावा के रुप में हुई। जांच के दौरान गाड़ी से 100 पेटियों से 1200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनके बारे आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

32 बोतल हथकढ़ी शराब सहित एक काबू
थाना गुहला पुलिस के एचसी शिवकुमार की टीम शाम के समय टी प्वाइंट बबुकपुर मोड गुहला से बलकार सिंह निवासी डेरा भावलपुरिया टटियाना को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी की प्लास्टिक कैनी से 16 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। इसी प्रकार से थाना चीका पुलिस के हेडकांस्टेबल भान सिंह की टीम ने राजीव निवासी डेरा टटियाना को 16 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed