फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested including a person who attended the Hisar meeting

हिसार बैठक में भाग लेने वाले एक व्यक्ति सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a person who attended the Hisar meeting
पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तो आरोपी नरेंद्र को दस लाख रुपये देने वाला व्यक्ति है तो दूसरा हिसार के ओंकार होटल में हुई 11 लोगों की बैठक में शामिल था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, कश्मीर के दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विदित रहे कि पुलिस ने मंगलवार को पेपर लीक कांड का पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। जिसमें एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया था कि पेपर लीक कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में स्थित प्रेस से हुआ था। वहां के मौजूदा कर्मचारी जितेंद्र व पूर्व कर्मचारी मुजफर अहमद खान ने लीक करके नजीर, एजाज अहमद के माध्यम से राजकुमार को, राजकुमार ने नरेंद्र, रमेश और अन्य के माध्यम से उम्मीदवारों तक यह आंसर-की बेची थी।
विज्ञापन

इस मामले में हिसार के होटल में 11 लोगों की बैठक में नरेंद्र ने विश्वास दिलवाया था कि वह आंसर-की लेकर आएगा। इस बैठक में नरेंद्र के साथ शामिल हुआ हिसार निवासी गुड्डू पुलिस की पकड़ में आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा नरेंद्र को उम्मीदवार उपलब्ध करवाने एवं दस लाख रुपये देने के मामले में शामिल ढाणी ब्राह्मण हिसार निवासी दयाचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। दूसरी ओर कश्मीर में मुजफर अहमद खान व अफजल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है। जबकि पुलिस ने प्रैस के कर्मचारी जितेंद्र, राकेश के अलावा एजाज को दस दिन के रिमांड पर लिया हुआ है, उनसे भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। इनमें नरेंद्र को दस लाख रुपये उपलब्ध करवाने वाला दयाचंद व हिसार बैठक में शामिल हुआ गुड्डू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed