{"_id":"67631f4b52090983e50eb467","slug":"two-arrested-in-case-of-suicide-of-injured-elderly-person-kaithal-news-c-18-1-knl1004-542638-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आहत बुजुर्ग के जान देने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आहत बुजुर्ग के जान देने के मामले में दो गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हाथापाई व शिकायत देने से आहत बुजुर्ग के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव नौच निवासी चंद्रभान व अमित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नौच निवासी महिला संतोष रानी की शिकायत के अनुसार दो दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे वह और उसका पति चूड़ियाराम अपने खेत में गए थे। खेत के पड़ोसी नरेश ने खुंभी फार्म किया हुआ है। खुंभी फार्म पर काम करने वाले मजदूर का बच्चा उनके खेत के रास्ते पर शौच कर रहा था।
उसके पति ने बच्चे के माता-पिता को बुलाकर बोला कि आप बच्चों को हमारे खेत में शौच न करने दो। बच्चे की मां ने कॉल करके खुंभी फार्म के मालिक नरेश को बुला लिया।
पुलिस के अनुसार, कुछ ही देर में वहां एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से नरेश, गुरपाल, अमित व चंद्रभान उतरे। उन्होंने आते ही उसके पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी। धमकी दी कि तुझे इतना जलील कर देंगे कि जीने लायक नहीं रहोगे। आरोपियों के बुलाने पर कुछ देर बाद वहां पुलिस की गाड़ी पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस चली गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि घर लौटने के बाद भी उसका पति बेचैन था। कुछ ही देर में पुलिस चौकी क्योडक़ से कॉल आई कि चूडिय़ा राम के खिलाफ शिकायत आई हुई है। यह पता लगने पर वह बार-बार यही कहने लगा कि इतनी बेइज्जती होने के बाद जीने का कोई फायदा नहीं है।
कैथल से दवाई लाने की बात कहकर उसका पति घर से निकला था। शाम के समय पता चला कि पति चूड़ियाराम ने खेत में जाकर जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शिकायतकर्ता अनुसार नरेश, गुरुपाल, अमित व चंद्रभान ने चूड़ियाराम को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।