फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested for grabbing money by doing fake relationship

शादी करवाने के नाम पर ले लिए थे दो लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for grabbing money by doing fake relationship
कैथल। षड्यंत्र से नकली रिश्ता कर रुपये हड़पने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कलायत के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपने लड़के की शादी खेड़ी लांबा निवासी जसमेर के कहने पर पंजाब की रहने वाली रानी कौर के साथ की थी। आरोपी जसमेर ने शिकायतकर्ता को सुरजीत, गगनदीप, भोली कौर और रानी कौर के परिजनों से मिलवाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जसमेर ने उसको कहा कि यह परिवार काफी गरीब है और शादी का खर्च उठाने में असमर्थ है। जो शादी का सारा खर्च उन्हें खुद ही उठाना पड़ेगा। 15 अक्तूबर 2020 को शादी के दिन आरोपी ने उससे शादी में खर्च करने के लिए दो लाख रुपये लिए थे। शादी होने के चार दिन बाद आरोपी और उसकी पुत्रवधु रानी कौर अपने पिता के बीमार होने की बात कहकर अपने घर पंजाब चली गई और वापस नहीं आई। बार-बार कहने के बाद भी जब रानी उनके घर नहीं आई तो उसने बिचौलिये जसमेर सिंह से बात की लेकिन जसमेर सिंह ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब शिकायतकर्ता और उसके घर के अन्य सदस्य उनके घर गए तो उन्होंने रानी कौर को भेजने से मना कर दिया। कहा कि वे तो ऐसा ही करते हैं। उन्होंनेे न जाने कितने लड़कों से रानी कौर की शादी करवाई है। इन सभी लोगों ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत रिश्ता करके उससे दो लाख रुपये हड़प कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी अकालिया जिला मानसा पंजाब निवासी सुरजीत और भोली कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed