फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of grenade attack on Azimgarh police station arrested, sent on three-day remand

Kaithal News: अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 04 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused of grenade attack on Azimgarh police station arrested, sent on three-day remand
पंजाब के पटियाला निवासी हैं दोनों आरोपी, अप्रैल 2025 में हुआ था हमला- बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली थी जिम्मेदारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। थाना गुहला के अंतर्गत अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पंजाब के पटियाला जिले के नन्हेड़ा गांव निवासी गुरप्रीत और गुरदयालपुरा गांव निवासी हरमनप्रीत के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 

डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि 6 अप्रैल 2025 को अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी पहले से ही एक अप्रैल 2025 को पटियाला स्थित बादशाहपुर चौकी पर ग्रेनेड हमले के मामले में पटियाला जेल में बंद थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि अजीमगढ़ चौकी पर हमला इन्हीं दोनों ने किया था। अब पुलिस इनके अन्य साथियों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन




यह था मामला

6 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित कैथल जिले की अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर सुबह के समय ग्रेनेड से हमला हुआ था। आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की थी। शुरुआत में संगठन ने पोस्ट में जीनगढ़ पुलिस चौकी का नाम लिखा था, जबकि वास्तविक स्थान अजीमगढ़ पुलिस चौकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन आतंकियों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

हमले के बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। विस्फोट स्थल से मिले राख और मिट्टी के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए, जिनमें विस्फोटक सामग्री की पुष्टि हुई। इसके बाद बीकेआई के आतंकियों हैप्पी पासियां, गोपी नवांशहरिया और मन्नू आगवान के खिलाफ गुहला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब हालिया गिरफ्तारी से जांच में और महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed