फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in woman's murder case

Kaithal News: महिला की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in woman's murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उद्योग मार्ग कैथल पर रात के समय महिला से दुष्कर्म करके हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव सजूमा निवासी बंटी उर्फ तोतु व जाखौली अड्डा कैथल निवासी सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह उद्योग मार्ग कैथल से एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान होने उपरांत मृतका की बहन की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार सोमवार की रात उसकी 30 वर्षीय बहन अपने पांच माह के बच्चे संग घर पर सोई हुई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी बहन का शव उद्योग मार्ग पर मिला है। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के साथ उसका आना-जाना था। आशंका जताई कि छह आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके बहन की हत्या की है। मामले में आरोपी गांव सजूमा निवासी बंटी उर्फ तोतु व जाखौली अड्डा कैथल निवासी सोनू को काबू कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपियों की मृतका के साथ जान-पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी 29 जनवरी की रात साथ में थे। दोनों आरोपियों ने शराब ज्यादा पी रखी थी। उन्होंने जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी व मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि महिला की हत्या व दुष्कर्म से पहले दोनों आरोपियों ने महिला के साथ शराब पी थी। मृतका बंटी की जानकार थी और सोनू बंटी का दोस्त है। 29 जनवरी की रात को बंटी उर्फ तोतु ने अपने दोस्त सोनू की ई-रिक्शा मंगवाई और उसमें महिला को बैठा लिया। उसके बाद तीनों ने शराब पी और महिला से दुष्कर्म किया। फिर किसी बात पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। उन्होंने महिला के सिर में ईंट मार दी। जिस समय वे महिला को उद्योग मार्ग पर छोड़कर गए, तब तक वह जिंदा थी, लेकिन सिर में लगी चोट के कारण बाद में उसकी मृत्यु हो गई।


एक आरोपी पर ट्रांसफार्मर और सामान चोरी के 37 मामले दर्ज

आरोपी सोनू पर ट्रांसफार्मर और उसका सामान चोरी के 37 मामले दर्ज हैैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप की धारा को भी जोड़ा गया है। डीएसपी ने बताया कि बंटी उर्फ तोतु इस पूरी वारदात मुख्य आरोपी है। आरोपी बंटी पर इससे पहले भी ट्रांसफार्मर चोरी के 33 केस दर्ज हैं। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि केवल दो आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सोनू पर खेतों में से चोरी हुए ट्रांसफार्मर के मामलों में 37 मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप की धारा को भी जोड़ा गया है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने हत्या के बाद भी दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने इस मामले में न्यायालय से दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed