फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in theft case

Kaithal News: चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू

Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in theft case
2 चोरी करने के मामले में दोनों आरोपी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ गिरफ्त में।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मकान से चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें शक्ति नगर कैथल निवासी बिट्टू और जाखौली अड्डा कैथल निवासी बादल शामिल हैं। पूछताछ में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में तीन घरों से नकदी और अन्य सामान चुराने की वारदातों का खुलासा हुआ है।

डिफेंस कॉलोनी कैथल निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत 28 सितंबर की रात को उसके मकान से नकदी, मोबाइल फोन, रसोई का सामान व अन्य सामान चोरी हो गई। सिविल लाइन थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई एचसी सुनील कुमार व एचसी लखविंदर सिंह की टीम ने की।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस चोरी के अलावा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में तीन घरों से नकदी और अन्य सामान चुराना कबूल किया। 29 सितंबर को जनकपुरी कॉलोनी स्थित एक घर की अलमारी में रखे लगभग 65 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी व एक जियो नेट का बाक्स तथा 3 अक्तूबर को अमरगढ़ गामड़ी स्थित एक घर से एक एलईडी, बर्तन व अन्य सामान सहित नकदी व जेवरात चोरी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद माल ः आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मार्शल रेडियो, मोबाइल फोन, बिलिंग मशीन व सात हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर उन्हें अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed