{"_id":"662841a7434acf4a7a055815","slug":"two-accused-arrested-in-murder-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374866-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को दबोचा
Wed, 24 Apr 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चोटें मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव धनौरी निवासी रोशनलाल व निर्मल को गिरफ्तार कर लिया। धनौरी निवासी नसीब की शिकायत अनुसार वे दो भाई है। उनके खेत गल्यौली रोड पर पड़ते हैं। उसके पिता भल्ला राम का खेत के पड़ोसी निर्मल व रोशन के साथ उठना-बैठना था। 21 अप्रैल को वह करीब सात बजे खेत में गए हुए थे, जहां निर्मल व रोशन ने रंजिश में डंडों से पीटकर उन्हें घायल कर दिया।
उन्हें सरकारी अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया। साथ ही थाना सदर में मामला दर्ज कराया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसके पिता की मृत्यु हो गई। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए। मामले में हत्या संबंधी धारा जोड़ते हुए आगामी कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं। संवाद