फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in kidnapping and murder case

Kaithal News: अपहरण व जानलेवा हमला मामले में दो आरोपी काबू

Sat, 24 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in kidnapping and murder case
कैथल। पुलिस ने गुहला क्षेत्र में पंजाब निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर उसक घायल करने वाले आरोपी तुर बंजारा जिला संगरूर निवासी गुरदीप उर्फ दारा तथा मुंशीवाला जिला संगरूर निवासी कर्मजीत को काबू किया है। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश की अगुवाई में पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की गांव चिचड़वाला जिला पटियाला पंजाब निवासी गुरचरण सिंह उर्फ काला की शिकायत अनुसार वह आयात-निर्यात (इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट) का कार्य करता है और वर्ष 2024 में उसने सरपंच का चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान व बाद में राजनीतिक रंजिश के चलते उसके विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए। मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 28 अक्तूबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने साथी अंग्रेज राम के साथ स्कूटी पर सामान लेने खरका गया था। लौटते समय चिचड़वाला रोड पर माता गुजरी से आगे एक सफेद रंग की गाड़ी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। गाड़ी से उतरे चार युवकों में से दो के हाथ में पिस्तौल एक के हाथ में लोहे की रॉड और एक के हाथ में कृपाण थी। आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसे गाड़ी में बैठाया, हाथ-पैर बांधे और नहर के पास ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे वीडियो कॉल के माध्यम से धमकियां दिलवाईं और राजनीतिक दबाव में उसे सबक सिखाने की बात कही गई। बाद में आरोपियों ने उसकी दोनों टांगों पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया। जिस बारे थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त मामले में तीन आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके है। उक्त दोनों आरोपी भी वारदात में साथ थे। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। वहीं इसी मामले में पंजाब के पटियाला जिले में पड़ने वाले शुतराणा हलके के विधायक कुलवंत बाजीगर व उसके दोनों बेटों पर किडनैपिंग करवा कर टांगे तुड़वाने के आरोप में कैथल की गुहला चीका प्राथमिकी दर्ज है। हालांकि जांच में अभी तक पुलिस कोई विधायक के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed