फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in cow smuggling case

Kaithal News: गोवंश की तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in cow smuggling case
कैथल। चौकी अनाज मंडी की पुलिस ने गोवंश की तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शक्ति नगर कैथल निवासी रमन की शिकायत दी थी कि वह श्रीनाथ गोवंश चिकित्सालय गौरक्षा दल (मटौर) कैथल का सदस्य है। उनकी टीम जींद बाईपास कैथल के पास मौजूद थी, खनौरी बाईपास की तरफ से आ रही एक टाटा एस गाड़ी को रुकवाया गया, जिसमें दो बैल ठूंस-ठूंसकर भरे गए, जिनमें से एक बैल रस्सी से बांधकर नीचे गिराया गया था और दोनों की हालत गंभीर थी। गाड़ी में बैठे लोगों की पहचान प्रिंस निवासी हरिजन धर्मशाला सेक्टर-24 चंडीगढ़ व विवेक निवासी जनता कॉलोनी सेक्टर 25 चंडीगढ़ के रूप में हुई। दोनों आरोपी गोवंश ले जाने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गाड़ी व आरोपियों को गौ-रक्षा दल ने श्री कृष्णा गोशाला (कैथल) में ले जाकर बैलों को सुरक्षित छोड़ा और घटना की वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवाई गई। सूचना पर चौकी अनाज मंडी पुलिस से मौके पर पहुंचे ए एस आई जयपाल की टीम ने शिकायत व वीडियो के आधार पर पाया कि आरोपियों ने पशुओं के साथ क्रूरता की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed