फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck hits Bike, Youth dies, Public protest

ट्रक की चपेट में आया युवक, मौत, भड़के लोगों ने लगाया जाम

Thu, 03 Apr 2014 12:22 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 03 Apr 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck hits Bike, Youth dies, Public protest
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचसीटीएम कॉलेज के पास बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से जगदीशपुरा निवासी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आवश्यक कार्रवाई न होने पर लोग भड़क गए और उन्होंने हाईवे जाम जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण करीब आधे घंटे तक सड़क पर डटे रहे, जिससे यातायात बाधित रहा। वहीं, हाईवे पर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार गांव जगदीशपुरा निवासी 20 वर्षीय रमनदीप सिंह एचसीटीएम कॉलेज में नौकरी करता था। वह बुधवार को बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के सामने ही एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने रमनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले, ट्रक चालक को क्यों नहीं पकड़ा?
इस दौरान पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने लगी तो लोगों ने ऐतराज जताया कि जब मौके पर मौजूद पुलिस टीम घायल को लेकर आई है तो उसी समय ट्रक चालक को क्यों नहीं पकड़ा गया। इसके बाद सूचना मिलते ही गांव जगदीशपुरा से भारी संख्या में एकत्रित होकर गांव के सामने हाईवे पर आ डटे। जहां लोगों ने बीच सड़क में ट्रेक्टर खड़ा करते हुए जाम लगा दिया।

लोगों की मांग थी कि जब तक ट्रक चालक को नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक वे कार्रवाई नहीं करवाएंगे। सूचना मिलतेही थाना सदर से इंस्पेक्टर राजफूल सिंह एवं यातायात निरीक्षक शमशेर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे जैसी कार्रवाई चाहेंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने सूचना दी कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने लोगों की मांग पर मौके पर ही ब्यान दर्ज करते हुए केस दर्ज किया।


जाम से चालक और राहगीर बेहाल
हाईवे जाम करने के कारण चंडीगढ़ एवं हिसार की ओर आने-जाने वाले वाहनों पर ब्रेक लग गई। इस वजह से बस, ट्रक और अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे से अधिक समय बाद जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर राज सिंह ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed