फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck driver crushes elderly woman, dies

ट्रक चालक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Truck driver crushes elderly woman, dies
शहर में प्रताप गेट के पास एक ट्रक चालक ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को बुरी तरह कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शहर थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डोगरा गेट निवासी रामकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी डोगरा गेट पर चाय की दुकान है। करनाल जिला के ऐबली गांव निवासी उसकी सास 65 वर्षीय रोशनी देवी 15 दिनों से उसके घर यहां मिलने के लिए आई हुई थी। सोमवार को वह दवाई लेने के लिए पैदल शहर के प्रताप गेट की ओर जा रही थी। इसके बाद उसकी पत्नी से उसे सूचना दी कि उसकी माता अकेली दवाई लेने के लिए प्रताप गेट की ओर गई हैं। वह प्रताप गेट के पास स्थित बल्लु पीर पुली के पास पहुंचा तो यहां उसकी सास पुली पर चढ़ रही थी। इसी दौरान प्रताप गेट की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी सास को टक्कर मारी। जिससे उसकी सास को बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में उसकी सास की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एचसी अमृत लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed