फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tricolor waved amid cultural programs

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लहराया तिरंगा

Sat, 17 Aug 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved amid cultural programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले भर में वीरवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शिक्षण संस्थानों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह स्वाधीनता दिवस हमारे महापुरुषों के संकल्पों और कर्तव्यों को याद करने का दिन है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. सत्य प्रकाश दूबे, निदेशक प्रो. भाग सिंह बोदला उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पाई के ग्राम सचिवालय में सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढूल ने ध्वजारोहण किया गया। उधर, पाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रीय गान के साथ एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। सरकारी स्कूल चंदलाना व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढांड में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने समस्त स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वजीर सिंह ढुल, सतबीर सिंह, जसमेर सिंह पूनिया व अन्य सदस्य मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ने देवीलाल पार्क हुड्डा सेक्टर 20 में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। जिसमें भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी रामचरण कोषाध्यक्ष बदन सिंह आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed